Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Chandigarh मेयर चुनाव में BJP की जीत, हरप्रीत कौर बबला बनीं मेयर

चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। भाजपा की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चुनाव जीतकर चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक, मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग के चलते हरप्रीत कौर बबला मेयर चुनी गईं है।

किस पार्टी के कितने सांसद थे?

चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव आज 30 जनवरी को होना तय था। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या 16 हो गई थी। नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 13 थी। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त था। आप और कांग्रेस, गठबंधन के तहत मेयर का चुनाव लड़ा था।

 Supreme Court ने नियुक्त किया था पर्यवेक्षक

पिछली बार चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जयश्री ठाकुर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। कोर्ट ने मेयर चुनाव की कार्यवाही पर्यवेक्षक की उपस्थिति में करने को कहा था और साथ ही चुनाव की वीडियोग्राफी करने को भी कहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!