Thursday , April 2 2026
Breaking News

कनाडा में कत्ल कर दी गई पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हत्या से पहले का लास्ट वीडियो सामने आया है। इसमें वह घर से लाल बैग लेकर गाड़ी में बैठते दिख रहा है। इस वीडियो को नैन्सी की बहन अलीशा ग्रेवाल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए अलीशा ने लिखा- आई मिस यू सिस्टर, एवरी सिंगल डे। इसके साथ ही अलीशा ने कहा कि ये नैन्सी ग्रेवाल का लास्ट वीडियो है।

बता दें कि 4 मार्च को चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर घर में घुसे। उस समय नैन्सी अपनी किसी बुजुर्ग पेशेंट को देखने के लिए गई थी। जब हमला हुआ तो वह जंगल की तरफ भागी। जहां 2 हमलावरों ने उसके पेट में कई बार चाकू से वार किए।

पुलिस ने पहुंचकर नैन्सी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नैन्सी का जन्म हरियाणा में हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार लुधियाना फिर जालंधर शिफ्ट हो गया। वह कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी।

अलीशा की तरफ से अपलोड किए वीडियो में साफ दिख रहा है कि नैन्सी 4 मार्च को 3 बजकर 2 मिनट पर अपने काम पर जा रही है। नैन्सी ने ब्लैक टॉप पहन रखा है और हाथ में बैग पकड़े हुए घर से बाहर निकल रही है। इसके बाद वह लॉन में पार्क की गई अपनी लाल कार में बैठती है और निकल जाती है। इसके बाद से नैन्सी कभी घर नहीं लौटी।

बहन बोली- मैं तुम्हें हर रोज मिस करती हूं

नैन्सी नैन्सी ग्रेवाल की बहन अलीशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि नैन्सी मैं तु्म्हें हर रोज मिस करती हूं। ये उस दिन का लास्ट वीडियो है जब रात को नैन्सी का कत्ल कर दिया गया। काम पर जाने से पहले वो अपने घर में टहल रही है। वह कभी नहीं जानती थी कि आज के बाद इस घर में लौटकर आएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Zirakpur में कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रंगदारी:कॉल कर कहा- गैंगस्टर डोनी बल का भाई बोल रहा हूं

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!