Tuesday , July 28 2026
Breaking News

जालंधर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर : पूर्व मेयर जगदीश राजा और डिप्टी मेयर बंटी हारे, आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिब्बू 1 वोट से हारे, पढ़ें अब तक आए 26 वार्डों के नतीजे

जालंधर, (PNL) : नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। शहर के पूर्व मेयर जगदीश राजा और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी चुनाव हार गए हैं। ये दोनों ही आम आदमी पार्टी की तरफ से खड़े हुए थे। राजा को बीजेपी के राजीव ढींगरा ने हराया तो बंटी को बीजेपी के मनजीत सिंह टीटू ने हराया। वहीं वार्ड नंबर 48 से आप उम्मीदवार हरजिंदर सिंह लाडा जीते हैं जबकि आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिब्बू 1 वोट से लाडा से हार गए हैं।

पढ़ें अब तक आए 26 वार्डों के नतीजे, जिस पर 15 सीटें अब तक आप जीती है

वार्ड नं 80 से आप के अश्विनी अग्रवाल जीते
वार्ड नं 4 से आप के जागीर सिंह जीते
वार्ड नं 58 से आप के डा. मुनीश जीते, बीजेपी के राजन अंगुराल हारे
वार्ड नं 24 से आप के अमित ढल्ल जीते
वार्ड नं 31 से आप की अनूप कौर जीती
वार्ड नं 78 से आप के दीपक शारदा जीते
वार्ड नं 68 से आप के अविनाश मानक जीते
वार्ड नं 57 से आप के कविता सेठ जीती
वार्ड नं 14 से आप के मोंटू सभ्रवाल जीते
वार्ड नं 32 से कांग्रेस के बलराज ठाकुर जीते, इंदरजीत सोनू हारे
वार्ड नं 18 से बीजेपी के प्रोफेसर कुंवर सरताज सिंह जीते
वार्ड नं 55 से बीजेपी के तरविंदर सोई जीते, आप के अमित लुदरा हारे
वार्ड नं 41 से बीजेपी की शबनम दुग्गल जीती
वार्ड नं 66 से कांग्रेस के बंटी नीलकंठ जीते, आप के निखिल अरोड़ा हारे
वार्ड नं 69 से आप की सिमरनजीत रौनी जीती
वार्ड नं 70 से आप के जतिन गुलाटी जीते
वार्ड नं 71 से कांग्रेस की रजनी बाहरी जीती
वार्ड नं 29 से बीजेपी की मीनू ढंड जीती
वार्ड नं 72 से आप के हितेश ग्रेवाल जीते
वार्ड नं 35 से कांग्रेस की हरशरण कौर हैप्पी जीती
वार्ड नं 16 से आप के मिंटू जुनेजा जीते
वार्ड नं 44 से आप के राजकुमार राजू जीते
वार्ड नं 30 से कांग्रेस की जसलीन कौर सेठी जीती
वार्ड नं 37 से कांग्रेस की सरबजीत कौर बिल्ला जीती
वार्ड नं 56 से आप के मुकेश सेठी जीते
वार्ड नं 49 से कांग्रेस की शालू जरेवाल जीती, आप की जसपाल कौर भाटिया हारी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ऑस्ट्रेलिया के गुरुद्वारे में आग के बाद श्री अकाल तख्त सख्त, जांच टीम भेजने के आदेश

अमृतसर (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के वर्जीनिया स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार की इमारत में आग लगने …

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद का असर: अमृतसर-जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

कल पंजाब बंद की कॉल, बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!