Sunday , July 12 2026
Breaking News

पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसल के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, पटियाला में बीजेपी उम्मीदवार ने की सुसाइड की कोशिश, अमृतसर में फायरिंग, पढ़ें अपडेट्स

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के 5 नगर निगमों में सुबह 7 बजे मतदान जारी है। इनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा शामिल हैं। मतदान शाम 4 बजे तक होगा। वोटिंग खत्म होते ही काउंटिंग होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। पूरे पंजाब में सुबह 9 बजे तक 10% मतदान हुआ है।

इधर, 44 नगर कौंसिल में भी मतदान शुरू हो गया है। नगर निगमों के 368 और नगर कौंसिलों के 598 वार्डों में वोटिंग के लिए 1609 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 3809 पोलिंग बूथ हैं। जिन निगमों में वोटिंग हो रही है, वहां 4 में कांग्रेस और 1 में भाजपा के मेयर बने थे। हालांकि अब 2 मेयर कांग्रेस छोड़ AAP और एक कांग्रेस से BJP में शामिल हो चुके हैं।

चुनाव से जुड़े अपडेट्स​​​​​​​

  • जालंधर में सुबह 11 बजे तक हुआ 18.13 प्रतिशत मतदान

  • पटियाला के वार्ड नंबर 34 में भाजपा के उम्मीदवार सुशील नैयर ने खुद पेट्रोल पर डालने की कोशिश की है। नैयर का आरोप है कि कुछ लोग जाली वोट डलवा रहे है।

  • फगवाड़ा में बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेसी प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत। आरोप है कि पोलिंग स्टेशन के सामने बूथ लगा कर वोटर्स को प्रभावित कर रहे है।

  • अमृतसर के अजनाला में चुनाव के बीच में थार सवार युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की।

  • जालंधर के प्रताप बाग के पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बाहर निकाला।

  • पटियाला में बीजेपी नेत्री जयइंदर कौर ने कहा कि बाहर से आए लोगों ने हमारे बूथ पर ईंटों और तलवारों से हमला किया। जिसमें बीएफएस जवान समेत 2 लोग घायल हो गए।

  • अमृतसर के वार्ड 8, 9 और 10 के कॉमन बूथ पर लोगों के बीच झगड़ा हो गया।

  • लुधियाना में वोट डालने पहुंचे विधायक अशोक पप्पी का मोबाइल फोन बूथ के बाहर रखवाया।

  • अमृतसर के वार्ड 25 बूथ नंबर 2 में और वार्ड 10 डायमंड एवेन्यू में ईवीएम खराब होने से वोटिंग देरी से शुरू हुई।

  • पटियाला के 7 व मोगा के 8 वार्डों में हाईकोर्ट के आदेशों पर चुनाव नहीं हो रहे है। यहां नामांकन के दौरान धांधली हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

T20 सीरीज के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ? कई सदस्यों के पद छोड़ने की खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के …

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!