Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब से दिल्ली जा रही ट्रेन में युवती का कत्ल, टॉयलेट में मिली लाश, बाजुओं पर टैटू, गले पर निशान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से दिल्ली जा रही ट्रेन में युवती की हत्या हुई है। युवती का शव ट्रेन के शौचालय में मिलने से हड़कंप मंच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

नाभा के धबलान रेलवे स्टेशन पर फाजिल्का से दिल्ली जा रही ट्रेन के शौचालय से 24 साल की एक युवती का शव बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने युवती का कत्ल होने की आशंका जताई है।

पटियाला रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सोही के मुताबिक युवती के माथे पर चोट का निशान है और गला दबाने के भी निशान हैं। तड़के करीब दो बजे यह ट्रेन फाजिल्का से चलती है, जो कई स्टेशनों से गुजरते हुए दिल्ली पहुंचती है। मंगलवार सुबह जब इस ट्रेन ने धुरी स्टेशन को पार किया, तो सूचना मिली कि ट्रेन में किसी यात्री ने एक युवती की लाश शौचालय में पड़ी देखी है।

इस सूचना पर नाभा के धबलान स्टेशन पर ट्रेन से लाश को बरामद किया गया। युवती की एक बाजू पर महाजन और दूसरी पर एमआर लिखा हुआ है। युवती के माथे पर चोट है और गला दबाने के भी निशान हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। धबलान स्टेशन पहुंचने से पहले यह ट्रेन करीब 11 स्टेशनों पर से गुजरी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह युवती ट्रेन में कहां से चढ़ी और उसके साथ और कौन था। विभिन्न स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!