बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर चली गोली, अमृतसर में दरबार साहिब के बाहर हुआ हमला, पुलिस की सांसें फूली, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
December 4, 2024
अमृतसर, ताजा खबर, पंजाब, होम
अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है. पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चली है. हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए हैं.

यह घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर घटी जहां सुखबीर बादल पहरेदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने गोली चलाई है, उसका नाम नारायण सिंह है और वह दल खालसा ग्रुप के साथ जुड़ा है। इस घटना से अमृतसर पुलिस की सांसें फूल गई है।