Wednesday , September 30 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने युद्ध स्मारकों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज अधिकारियों से राज्य में युद्ध स्मारकों के निर्माण कार्यों और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की।

पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान, लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव हरगुणजीत कौर ने मंत्री श्री मोहिंदर भगत को राज्य में युद्ध स्मारकों के निर्माण से संबंधित चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग को कार्य की गति और तेज करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर रक्षा सेवाएं विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर भुपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने पिछले तीन महीनों की गतिविधियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंत्री को पूर्व सैनिकों के लिए वित्तीय सहायता, शैक्षिक लाभ, चिकित्सीय सुविधा और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण संबंधी प्रगति के बारे में अवगत कराया।

मंत्री ने राज्य में सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण और रखरखाव के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!