Tuesday , September 8 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : पंजाब से AAP की विधायक का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अमेरिका से आई, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा, देखें भयानक तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए।

विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं।

जानकारी के मुताबिक विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना पिछले दिनों किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका गई थीं। मंगलवार देर रात को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उन्हें लेने के लिए पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर गए थे। विधायक छीना को पिक करने के बाद सभी पांचों लोग इनोवा गाड़ी से पंजाब लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी खनौरी बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक सामने कुछ आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में डिवाइड का चेहरा आगे जाकर लगा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही गाड़ी की अगली सीट पर बैठा उनका गनमैन भी घायल हो गया।

हादसा होता देख आसपास के वाहन रुके। घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। छीना और गनमैन को तुरंत हरियाणा में कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने विधायक को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। अब विधायक का लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!