Wednesday , November 11 2026
Breaking News

बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ शांति विरोधियों द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना को पंजाब सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी : मोहिंदर भगत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जिला जालंधर के फिल्लौर उपमंडल स्थित नांगल गांव में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न,परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के साथ शांति विरोधियों द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

इस बात का प्रगटावा पंजाब के केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया है, उन्होंने कट्टरपंथियों द्वारा किए गए इस हमलों को पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को ठेस पहुंचाने की कौशिश बताया है।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में जो शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण पैदा किया गया है वह इन कट्टरपंथियों को हजम नही हो रहा, इस लिए वह ऐसी कायरतापूर्ण घटनाओं को अंजाम देकर पंजाब के शांतिपूर्वक माहौल को खराब करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार कट्टरपंथियों के ऐसे किसी भी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की यह दूसरी घटना है।जो गहरी साजिश की ओर संकेत करती है।

श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब में जब भी किसी संतों व महापुरुषों के कोई कार्यक्रम होते हैं यह कट्टरपंथी अपनी कायरतापूर्ण कारवाई से माहौल खराब करने की कोशिशें करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है –इसी साल 14 अप्रैल पर बाबा साहेब की जयंती पर भी ऐसी ही घिनौनी धमकी (पूरे पंजाब में बाबा साहेब की मूर्तियाँ तोड़ने) दी गई थी। ये कृत्य केवल मूर्ति पर नहीं, हमारी आस्था, अस्मिता और संविधान पर हमला है जिसको हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब की शांति के दुश्मनों पर सख्त कार्रवाई करेंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब की शांति को में शांति पूर्ण माहौल कायम रखने तथा ऐसी नीच हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कृत संकल्प है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!