Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, SC परिवारों का 68 करोड़ रुपए का कर्जा माफ, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज हजारों लोगों को सरकार ने फायदा दिया है। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया। मान ने कहा कि 31 मार्च 2020 तक जिन एससी परिवारों ने कर्ज लिया था, सरकार ने उन्हें माफ कर दिया है। 2025 के बजट में सरकार ने 4727 एससी लोगों का 68 करोड़ का कर्ज माफ किया। यह संस्था अब तक 847 करोड़ का इस साल कर्ज दे चुकी है। सीएम मान ने कहा कि तय तारीख के बाद से लोगों को अब कोई ब्याज या लिया कर्ज नहीं देना पड़ेगा।

एससी वर्ग के लोगों का पुराना कर्ज माफ कर सरकार उन्हें दोबारा से नया रोजगार या आजीविका कमाने का अवसर दे रही है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जब इस साल का बजट बनाया जा रहा था तभी उसमें यह प्रबंध किए। अनुसूचित जातियों के भूमि विकास का लिया कर्जा की रिकवरी रेट 84 फीसदी है। 30 करोड़ मूल राशि 22 करोड़ ब्याज और 15 करोड़ पेनल इंटरेस्ट है। 20 साल से ये कर्ज पेंडिंग था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!