Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Mohali में युवक की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार:रंजिश में रॉड और लाठियों से पीटकर किया था घायल

चंडीगढ़ , (PNL) :  मोहाली जिले के पीर मुछल्ला क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में युवक को रॉड और लाठियों से पीटा गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बयान में 19 वर्षीय आनंद ने बताया कि यह घटना 17 मार्च की रात करीब 12:30 बजे हुई। आनंद अपने चाचा सुमित कुमार और दोस्तों के साथ चिकन लेने जा रहा था। काली माता मंदिर के पास हिमांशु, दीपांशु, आशु और अभिमन्यु अपने 7-8 साथियों के साथ वहां पहुंचे। उनके हाथों में रॉड और लाठियां थीं।

पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि होली के दिन हुए विवाद के चलते यह वारदात हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभिमन्यु अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चारों को घेर लिया और हमला कर दिया। अन्य युवक जान बचाकर भाग निकले, लेकिन आरोपियों ने सुमित कुमार को पकड़ लिया। उसे जमीन पर गिराकर सिर, छाती, हाथों और पैरों पर कई वार किए गए। उसे लाठियों से पीटा गया और घसीटा भी गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने सुमित के साथियों को बचाने से भी रोका। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुमित को पहले ढकोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ और फिर पीजीआई रेफर किया गया। 19 मार्च की रात करीब 1 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!