Sunday , September 20 2026
Breaking News

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में रहे हैं. कुछ साल पहले ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया था. इसके बाद अब एक्टर को एक बार फिर से अस्पताल में एडमिट कराया गया है. कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है. फिलहाल वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी सफलतापूर्ण सर्जरी भी हो गई है. एक्टर से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती बेड पर रेस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी उनकी खैरियत पूछ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते गुरुवार उनकी सफल हार्ट सर्जरी हो चुकी है. वे फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

पहले भी बिगड़ी है मिथुन की तबीयत

2 साल पहले भी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी. 10 फरवरी 2024 को सीने में दर्द की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद जांच में सामने आया था कि एक्टर को स्ट्रोक आया है. इसके बाद एक्टर 2 दिन तक अस्पताल में एडमिट रहे थे और डॉक्टर्स की देखरेख में थे. दो दिन के बाद मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. इस घटने से फैंस भी काफी दुखी थे और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे.

2026 में इन 5 फिल्मों का हिस्सा हैं मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो वे 76 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वे फिल्मों की दुनिया में सक्रिय हैं. अपने करियर के दौरान उन्हें 3 नेशनल अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2026 में भी एक्टर के पास 5 फिल्में हैं. लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती फौजी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं वे लाहौर 1947, जेलर 2, फिरबो अबर और रतुल मुखर्जी की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. देखने वाली बात होगी कि इनमें उनकी परफॉर्मेंस को कैसी सराहना मिलती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!