Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर की 135 साल पुरानी गोलकनाथ चर्च को बेचने के मामले में पुलिस ने किया दो ‘ठगों’ के खिलाफ केस दर्ज, पढ़े पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : मिशन कंपाउंड स्थित शहर की 135 साल पुरानी गोलकनाथ चर्च को बेचने की कोशिश के मामले में पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। FIR में दो लोगों को नामजद किया गया है, जिनकी पहचान लुधियाना के नेवे कलवरी चर्च, मिशन कंपाउंड के रहने वाले जॉर्डन मसीह और लुधियाना के अंबेडकर नगर के रहने वाले मैरी विलसन के रूप में हुई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से दूर है।

बता दें कि जॉर्डन मसीह ने 5 करोड़ में उक्त चर्च को बेचना था। जिसका बयाना हो चुका था। 2 दिन बाद चर्च की जमीन की रजिस्ट्री होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिल गई।

ट्रस्ट सचिव अमित के. प्रकाश ने कहा- पिछले मंगलवार को उन्हें पता चला कि ऐतिहासिक गोलकनाथ चर्च दो दिन में पंजीकृत होने जा रहा है। उन्हें चर्च की 24 कनाल से अधिक जमीन के लिए, लिए गए 5 करोड़ रुपए के स्टेटमेंट की कॉपी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों से मुलाकात की। फिर डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा रजिस्ट्री को रुकवा दिया गया।

अमित प्रकाश ने बताया कि जॉर्डन मसीह ने यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाकर यह धोखाधड़ी की है। बयान में उन्होंने चर्च की जमीन का खसरा नंबर तक लिखा है। फिलहाल जॉर्डन मसीह और बाबा दत्त नाम के दो शख्स ही इस धोखाधड़ी में शामिल पाए गए हैं।

मामले के खुलासे के बाद बताया जा रहा है कि जॉर्डन मसीह ने 2 साल पहले सहारनपुर में चर्च की जमीन बेचने की कोशिश की थी। वहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसे और उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक उस मामले में वह जमानत पर थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!