नूरमहल पुलिस ने अरेस्ट किए 4 नशा तस्कर:नशीली गोलियां, हेरोइन और इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
Punjab News Live -PNL
September 23, 2026
जालंधर, ताजा खबर
जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले की नूरमहल थाना पुलिस ने इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली गोलियां, हेरोइन, नशीले इंजेक्शन और नशा सेवन की सामग्री बरामद की है। चारों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।नूरमहल के एसएचओ बलजिंदर सिंह के अनुसार, गश्त के दौरान एएसआई सुखविंदर सिंह की टीम ने बलविंदर सिंह उर्फ बालंदू निवासी पट्टी बादल, बंदाला, नूरमहल, जालंधर को पकड़ा। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार था और उसके पास से नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया है।
इसके अलावा, नूरमहल के वार्ड नंबर 11 कॉलोनी में गश्त के दौरान गुरविंदर राम उर्फ काका निवासी पंडोरी मुशरकाती, सदर जमशेर, जालंधर को नशा करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक पैकेट, एक लाइटर, 10 रुपए का नोट और एक बोतल का ढक्कन बरामद हुआ। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत एफआईआर नंबर 121 दर्ज की गई है।
पुलिस ने राहुल उर्फ ज्ञानी निवासी ऋषि नगर, नकोदर को काबू किया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 32 नशीली गोलियां मिलीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।चौथी कार्रवाई में एएसआई सुखविंदर सिंह की टीम ने तलवान रोड पर कंडोला कलां के पास निंदर पाल (निवासी इस्माइलपुर, मेहतपुर, जालंधर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 41.15 ग्राम हेरोइन और बिना लेबल वाले 53 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 22/21 दर्ज किया गया है।