Wednesday , November 11 2026
Breaking News

चमत्कार! अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बच गया एक शख्स, बोला-जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ…

न्यूज डेस्क, (PNL) : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून,2025) को एयर इंडिया का एक बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस भीषण विमान हादसे में एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया. हादसे में जिंदा बचा शख्स ब्रिटेन का नागरिक है.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचने वाले 40 वर्षीय शख्स का नाम विश्वास कुमार रमेश है. वह 11-A सीट नंबर पर बैठा था. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान हादसे के बाद विश्वास कुमार रमेश बिना किसी सहारे के अपने आप चल रहे हैं. इस तरह के भीषण विमान हादसे में उनकी जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

खुद ही पैदल चलकर एंबुलेंस की तरफ जाता जिंदा बचा विश्वास

लोगों ने पकड़ा और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

विश्वास कुमार रमेश ने बताया कि वो उठकर जा रहे थे तो लोगों ने उनके पकड़ कर एंबुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया और वहां उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

विश्वास कुमार रमेश ने कहा, ‘उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह सब बहुत जल्दी हुआ. जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं डर गया और वहां से भागा. मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे.’ गौरतलब है कि ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश अपने परिवार से मिलने के लिए भारत आए थे. उनके साथ प्लेन पर भाई अजय कुमार रमेश (45) भी सवार थे. उनका भाई भी ब्रिटेन वापस जा रहा था. हालांकि, अभी तक उनके भाई के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. विश्वास ने बताया कि वह 20 सालों से लंदन में रह रहे हैं. उनकी पत्नी और बच्चे भी लंदन में ही रहते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!