Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Ludhiana की Mayor बनने के बाद जानें क्या बोली इंदरजीत कौर

लुधियाना, (PNL) : प्रिं. इंद्रजीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि आम आदमी पार्टी उन्हें इतना मान-सममान देगी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय परमात्मा को देने के साथ वार्ड वासियों व सभी विधायकों को दिया। मेयर ने कहा कि बेशक वह इतने बड़े पद पर आसीन हो गई हैं लेकिन पूरे शहर के साथ अपने वार्ड वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

कहते हैं कि लक्ष्य पर निगाहें रखने और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं शहर की नवनिर्वाचित मेयर इंद्रजीत कौर जो 6 साल पहले ही आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग करके सक्रिय राजनीति में आई और अपनी मेहनत के दम पर ही लुधियाना की पहली महिला मेयर बन गईं। खास बात तो यह है कि मेयर इंद्रजीत ने अपने करियर में जहां भी सेवाएं दी हैं वहां टॉप पोजीशन पर रहकर ही दी हैं।

दोराहा में जन्मी इंद्रजीत कौर ने स्कूल में पढ़ाई करते समय भी 12वीं तक टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा फिर कालेज की पढ़ाई के दौरान एस.डी.पी. कालेज फॉर वूमैन में बी.काम करते हुए फर्स्ट ही रहीं। उसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन फिर बी.एड. करने के बाद अध्यापन के क्षेत्र में आई तो एक निजी स्कूल में पहले अध्यापिका फिर एक अन्य निजी स्कूल में प्रिंसीपल के रूप में अपनी सेवाएं दी।

इसके बाद मन में इच्छा जागी कि शहर के लिए कुछ करना है और इसी उदेश्य को लेकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की तो पार्टी ने पहले हल्का पूर्वी का कोआडरीर्नेटर बनाया जिस दौरान विधायक भोला ग्रेवाल भी इस हल्के से रिकॉर्ड मतों से विजेता बने। प्रिं. इंद्रजीत का जनून देखकर सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें महिला विंग की जिला प्रधान का पद दिया और अब वार्ड नं 13 से चुनाव लड़कर विरोधी कैंडीडेट को करीब 1200 वोटों से पराजित करके पहली बार पार्षद बनी तो आम आदमी पार्टी ने उनका सर्मपण देखकर शहर की पहली नागरिक यानि नगर निगम में टॉप की कुर्सी पर बिठाते हुए मेयर की कुर्सी पर नवाजा।

सभी 95 वार्डों में विकास को मिलेगी प्राथमिकता

मेयर ने शहर के 95 वार्डों के विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा, “मैं सभी पार्षदों के साथ तालमेल बनाकर शहर के विकास के लिए काम करूंगी। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए प्रिं. इंदरजीत कौर ने कहा, “आज से मेरा एक ही लक्ष्य लुधियाना का विकास है। मैं सभी पार्टियों के पार्षदों को साथ लेकर चलूंगी। हमारा उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर शहर को एक आदर्श मॉडल बनाना है। शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे बुड्ढा दरिया की सफाई, अवैध कॉलोनियों, अवैध पार्किंग और अवैध निर्माण के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार इस दिशा में पहले से ही काम कर रही है।

धार्मिक स्थानों व शहीदों की प्रतिमाओं पर नवाया शीश

मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जोहर ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू,विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, अमन बग्गा और गौरव बग्गा के साथ गुरुद्वारा श्री दुःखनिवारण साहिब में नतमस्तक होने के बाद जगराओं पुल पर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की। दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने के बाद जालंधर बाईपास स्थित डॉ. बी.आर अंबेदकर की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक हुए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!