Thursday , September 10 2026
Breaking News

Gangster लंडा और गुरदेव के 2 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

मोहाली,(PNL): विदेश में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह लंडा और गुरदेव सिंह के 2 गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर तीसरे आरोपी केस में नामजद किया। आरोपियों ने एयरपोर्ट रोड पर पटियाला के रहने वाले कार सवार एकमदीप सिंह बराड़ और दोस्त पर फायरिंग कर कार लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों के खिलाफ एरोसिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।

एस.पी. ज्योती यादव की सुपरविजन में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरनतारन के रहने वाले अवतार सिंह उर्फ विक्की (21), अमरवीर सिंह (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 पिस्टल 32 बोर, जिसमें 9 राऊंड 32 बोर, 1 देसी पिस्टल 32 बोर 2 कारतूस, 1 देसी पिस्टल 315 बोर 2 कारतूस और लूटी कार बरामद की है। पुलिस ने केस में एक साथी को नामजद किया है। उसकी पहचान तरनतारन के अनमोल सिंह उर्फ मौला के रूप में हुई है। वहीं दोनों आरोपियों को जिला अदालत ने 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 9 जनवरी को विदेश में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह और गुरदेव सिंह जैसल के इशारे पर मुकेरियां निवासी राजेश कुमार उर्फ सोनू से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। राजेश ने इंकार किया तो आरोपियों ने उसके घर पर फायरिंग कर दी थी राजपुरा-अंबाला रोड पर दलेर सिंह के साथ रात को आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर हथियारों के दम पर बाइक लूट फरार हो गए थे। जिस संबंध में थाना शंभू में केस दर्ज किया गया था।

एयरपोर्ट रोड पर कार सवार और उसकी साथी पर गोली चला किया था कार लूटने का प्रयास
एस.एस.पी. दीपक पारीक ने बताया कि बीती 8 जनवरी को पटियाला का एकमदीप दोस्त के साथ कार इटियोस लिवा में पटियाला से चंडीगढ़ जाते समय एयरपोर्ट रोड पर पहुंचा था तो बाइक पर सवार युवकों ने कार को रोक लिया और हथियार दिखा कार लूटने की नीयत से फायर किया और गोली उसके दोस्त के बाएं कंधे पर लगी और पीठ पर लगी। लेकिन आरोपी कार लूटने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद एरोसिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!