Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बम धमाके के बाद पंजाब पुलिस ने बढ़ाई मनोरंजन कालिया की सिक्योरिटी, 14 से ज्यादा गनमैन दिए, केंद्र भी देने जा रही ये सुरक्षा

जालंधर, (PNL) : पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर बम धमाके के बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पहले कालिया के पास 4 गनमैन थे, लेकिन अब उन्हें 14 से ज्यादा गनमैन और दे दिए गए हैं। उनके पास अब 20 के करीब गनमैन हो गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कालिया को 10 गनमैन दिए गए हैं। कुल मिलाकर अब 14 हो गए हैं, मगर सूत्र बताते हैं कि कालिया के घर बाहर गार्द रूम भी बनाया जा रहा है। साथ ही उन्हें पायलट भी दे दी गई है। बड़ी बात ये भी कि केंद्र सरकार भी कालिया को Y+ सिक्योरिटी देने जा रही है। इसके लिए सारी तैयारी हो चुकी है। बता दें कि मनोरंजन कालिया के शास्त्री मार्किट चौक स्थित घर पर कुछ दिन पहले बम धमाका हुआ था। हमले में कालिया बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने कुछ ही घंटों में केस ट्रेस करके मुख्य आरोपी भी पकड़ लिए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!