Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बॉलीवुड के 1990 दशक के मशहूर एक्टर के खिलाफ जालंधर में धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : बॉलीवुड के 1990 दशक के मशहूर एक्टर सन्नी देओल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। दरअसल सन्नी देओल और रणदीप हुड्डा की हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ विवाद में फंस गई है. फिल्म में दिखाए गए एक दृश्य को लेकर ईसाई समुदाय में भारी रोष देखा जा रहा है. समुदाय ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और जालंधर के थाना सदर में सन्नी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, निर्देशक गोपीचंद मालिनीनी और निर्माता नवीन मालिनीनी के खिलाफ भादंसं की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के तहत FIR दर्ज की गई है.

शिकायतकर्ता, जालंधर के फोलड़ीवाल गांव निवासी विकल्फ गोल्डी ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में एक दृश्य में रणदीप हुड्डा को चर्च के अंदर पवित्र पल्पिट के पास खड़े दिखाया गया है, जहां जीसस क्राइस्ट की क्रॉस वाली तस्वीर है. इस दृश्य में चर्च के भीतर गुंडागर्दी और धमकाने जैसे आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं, जिसे समुदाय ने अपनी धार्मिक भावनाओं पर हमला बताया. शिकायत में यह भी कहा गया कि फिल्म में प्रभु यीशु मसीह के सलीब से जुड़े दृश्य की नकल कर ईसाई समुदाय का अपमान किया गया है.

कार्रवाई नहीं होने पर और तेज होगा विरोध

ईसाई भाईचारे ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पहले सिनेमाघरों का घेराव करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने इसे रोक दिया. इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और ज्वाइंट कमिश्नर को फिल्म पर रोक लगाने की मांग के साथ एक पत्र सौंपा. ईसाई समुदाय ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!