Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मान सरकार के सहयोग से तकनीक में दक्ष बन रही पंजाब की युवा पीढ़ी

चंडीगढ, (27 नवंबर) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की जनता से ‘रंगला पंजाब’ का जो वादा किया उसे पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सशक्तिकरण, निवेश, उद्योग सहित हर सेक्टर के लिए जनहितकारी नीतियां बनाकर उन्हें जमीन पर उतारा जा रहा है. ये नीतियां आने वाले समय में शिक्षित, समृद्ध और खुशहाल पंजाब की गौरवशाली कहानी लिखेंगी.

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा

तकनीकी शिक्षा आज समय की बड़ी जरूरत है. मान सरकार यह समझती है कि पंजाब के युवाओं को रोजगार, नौकरी के लिए योग्य बनाना है, तो उन्हें तकनीकी रूप से दक्षता हासिल करने के अवसर देने होंगे. पंजाब के विकास के लिए भी टेक्नोलॉजी बेहद महत्वपूर्ण है. विकास कार्यों में तकनीक उत्प्रेरक की तरह उपयोगी है. मान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब के हर युवा को तकनीकी शिक्षा के ऐसे अवसर मिल सकें, जो उद्योग जगत की मांग और विशिष्टता के अनुरूप हों.

मान सरकार के शानदार काम

पंजाब के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझते हुए मान सरकार ने राज्य में लड़कियों के लिए पांच सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों को सह-शिक्षा संस्थान में परिवर्तित किया है. इसके परिणामस्वरूप इन कॉलेजों में दाखिले में वृद्धि हुई है.

पंजाब में शिक्षा के साथ ट्रेनिंग के भी अवसर मिल रहे हैं.

प्रशिक्षण की दोहरी प्रणाली के तहत राज्य में 180 एमओयू चल रहे हैं. इनसे 2,760 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मिला है. इसके साथ ही मांग के अनुसार पॉलीटेक्निक कॉलेजों में अतिरिक्त कोर्स शुरू किए जा रहे हैं. तकनीकी शिक्षा से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें, इसके लिए मान सरकार ने वर्ष 2024-25 में 525 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.

विश्वविद्यालयों को सहायता

पंजाब में कई विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित हैं. उच्च शिक्षा के महत्व को समझते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर इन विश्वविद्यालयों और उनसे जुड़े कॉलेजों को आर्थिक सहायता दे रही है. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, जीएडीवएएसयू, श्री गुरु तेग बहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ सहित अन्य विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 1,425 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस …

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी …

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!