Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही की अगुवाई में हुई कार्यकारिणी की पहली मीटिंग, इन मुद्दों पर बनी सहमति, मेंबरशिप आज से खुली

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही की अगुवाई में आज कार्यकारिणी की पहली मीटिंग हुई। बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई। चेयरमैन नरेंद्र नंदन और महासचिव पवन धूपर ने एसोसिएशन का विस्तार करने पर चर्चा की, जिसके बाद सहमति बनाकर ऐमा की मेंबरशिप आज से खोल दी गई है। साथ ही पांच मेंबरी कमेटी बना दी गई है, जो नई मेंबरशिप को अप्रूव करेगी। मेंबरशिप फीस 500 रुपए निर्धारित की गई है।

इसके अलावा चीफ पैटर्न परमजीत सिंह रंगपुरी और सीनियर वाइस प्रैसिडेंट विनय पाल जैद ने वोटिंग राइट को लेकर चर्चा की। इस पर सहमति ये बनी कि जिस सदस्य की एसोसिएशन की मीटिंगों में 60 प्रतिशत हाजिरी होगी, उसे ही वोट देने का अधिकार होगा।

वहीं सीनियर वाइस प्रैसिडेंट नरेश भारद्वाज और कैशियर मनीश शर्मा ने पत्रकारों को फील्ड में आने वाली समस्याओं पर बातचीत की। इस पर ये राय बनी कि कोई भी मामला होने पर सभी एकजुट मौके पर जाएंगे।

इसके अतिरिक्त पत्रकारों के अलग-अलग मुद्दों को जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हल भी किया जाएगा। इस मौके पर उप-प्रधान प्रीत सूजी, सुधीर पुरी, सैक्रेटरी स्वतंत्र जंगवाल, मनवीर सभ्रवाल, गौरव बस्सी, ज्वाइंट सैक्रेटरी जतिंदर शर्मा, पवन कन्नौजिया, विक्की कंबोज, प्रवीण शर्मा, मीडिया इंचार्ज अतुल शर्मा, जगरूप, प्रदीप शर्मा नोनू, जतिन व अन्य मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!