Thursday , September 10 2026
Breaking News

Jalandhar कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी लेदर कांप्लेक्स, बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम को अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोगिन्द्रपाल पुत्र दर्शन लाल निवासी मोहल्ला नं. 64, तारा सिंह एवेन्यू, जालंधर को काबू करके 72 बोतलें रॉयल स्टेज व 48 बोतलें “पंजाब क्लब किंग व्हिस्की” 36000 मिलीलीटर का लेबल लगा था, कुल 120 बोतलें और 90,000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। स्वप्न शर्मा ने बताया कि एफआईआर नंबर 07 दिनांक 10.01.2024 को पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल, जालंधर में आबकारी अधिनियम की धारा 61,1,14 के तहत दर्ज किया गया था।

इसी तरह पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ ने गोपनीय सूचना के आधार पर शराब तस्कर प्रिंस पुरेवाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी मकान नंबर 107, राजा गार्डन, तारा सिंह एवेन्यू को 20 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही पांच एफ.आई.आर. विचाराधीन हैं और एफ.आई.आर. नंबर 13 दिनांक 22.01.2025 को आबकारी अधिनियम की धारा 61-1-14 के तहत पुलिस स्टेशन भार्गो कैंप, जालंधर में दर्ज किया गया था।  स्वप्न शर्मा ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और यदि कोई विवरण होगा तो बाद में साझा किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!