Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में किसानों का ट्रैक्टर मार्च : अमृतसर में भाजपा नेता तरुणजीत सिंह के घर के बाहर पहुंचे सैकड़ों किसान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में आज किसानों की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। यह ट्रैक्टर मार्च किसानों की मांगों और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में निकाला जा रहा है। किसानों ने दावा किया है कि पंजाब में 200 जगह ट्रैक्टरों के साथ किसान सड़कों पर उतरेंगे और अपना विरोध जताएंगे।

मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में केंद्र के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। पंजाब के बठिंडा और सुनाम में बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं मोगा में भी किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

अमृतसर के भाजपा नेता तरुणजीत सिंह संधू के घर के सामने सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं। इस ट्रैक्टर मार्च में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर भी शामिल हुए। पंधेर ने किसानों को संबोधित भी किया। इसके अलावा किसानों ने अमृतसर शहर में कई मॉल के सामने ट्रैक्टर मार्च निकाला और केंद्र सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मांग की। पंधेर ने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च पूरे देश में निकाला गया है। अमृतसर में हमने बड़े सेलर्स, भाजपा नेताओं के घर, बड़े शॉपिंग मॉल्स के सामने से ट्रैक्टर मार्च निकाला और केंद्र सरकार से किसानों की सभी मांगों को पूरा करने की अपील की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!