Tuesday , September 29 2026
Breaking News

कपूरथला में महिला ने वीडियो बनाकर फिनाइल पिया: पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप, 7 साल लिव-इन में रहने का दावा

कपूरथला , (PNL) : कपूरथला में महिला ने पूर्व सरपंच का नाम लेकर फिनाइल पी लिया। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया।उसने कहा कि पूर्व सरपंच के चलते वह अब न ही मायके की रही न ही ससुराल की। जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। महिला के जहर निगलते का वीडियो शुक्रवार (17 अप्रैल) को सामने आया।वीडियो में महिला ने अपना नाम मनजीत कौर बताया। वह फगवाड़ा के गांव सुनड़ा राजपूता की रहने वाली है। महिला ने पूर्व सपंच का नाम रविंदर कुमार बब्बी बताया। वह गांव जंडियाली का सरपंच रहा है। फिलहाल पूर्व सरपंच को इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

जहर निगलने से पहले बोतल दिखाती महिला।

जहर निगलने से पहले बोतल दिखाती महिला।

अब पढ़िए वीडियो में महिला ने क्या कहा..

  • मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं: महिला ने कहा कि जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। आज से 7-8 साल पहले मुझे जंडियाली का पूर्व सरपंच फगवाड़ा से फ्रॉड करके मोहाली ले गया था।

  • मेरे साथ लिव इन में रहकर जिंदगी बर्बाद कर दी: महिला ने कहा कि 7-8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं।

रोते हुए जहर निगलती रही महिला। उसने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने उसको बर्बाद कर दिया, जिसके चलते ये कदम उठा रही है।

रोते हुए जहर निगलती रही महिला। उसने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने उसको बर्बाद कर दिया, जिसके चलते ये कदम उठा रही है।

  • दूसरी महिला को भी बच्चा पैदा कर छोड़ आया: महिला ने वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म के बीच इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रहकर बच्चा पैदा करके घर आ गया। इन्होंने उसको अपना लिया। अब मेरी लाइफ खराब करके अपने घर आ गया। फिर इन्होंने अपना लिया।

  • मौत के बाद मेरे परिवार को तंग न किया जाए: महिला ने आगे कहा कि बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया, इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!