कपूरथला , (PNL) : कपूरथला में महिला ने पूर्व सरपंच का नाम लेकर फिनाइल पी लिया। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया।उसने कहा कि पूर्व सरपंच के चलते वह अब न ही मायके की रही न ही ससुराल की। जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। महिला के जहर निगलते का वीडियो शुक्रवार (17 अप्रैल) को सामने आया।वीडियो में महिला ने अपना नाम मनजीत कौर बताया। वह फगवाड़ा के गांव सुनड़ा राजपूता की रहने वाली है। महिला ने पूर्व सपंच का नाम रविंदर कुमार बब्बी बताया। वह गांव जंडियाली का सरपंच रहा है। फिलहाल पूर्व सरपंच को इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
जहर निगलने से पहले बोतल दिखाती महिला।
अब पढ़िए वीडियो में महिला ने क्या कहा..
मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं: महिला ने कहा कि जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। आज से 7-8 साल पहले मुझे जंडियाली का पूर्व सरपंच फगवाड़ा से फ्रॉड करके मोहाली ले गया था।
मेरे साथ लिव इन में रहकर जिंदगी बर्बाद कर दी: महिला ने कहा कि 7-8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं।
रोते हुए जहर निगलती रही महिला। उसने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने उसको बर्बाद कर दिया, जिसके चलते ये कदम उठा रही है।
दूसरी महिला को भी बच्चा पैदा कर छोड़ आया: महिला ने वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म के बीच इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रहकर बच्चा पैदा करके घर आ गया। इन्होंने उसको अपना लिया। अब मेरी लाइफ खराब करके अपने घर आ गया। फिर इन्होंने अपना लिया।
मौत के बाद मेरे परिवार को तंग न किया जाए: महिला ने आगे कहा कि बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया, इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।