Monday , July 6 2026
Breaking News

इंडोनेशिया में 24 घंटे तक लापता रहने के बाद हेलिकॉप्टर क्रैश, 8 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडोनेशिया में एक हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर है. 24 घंटे पहले हेलिकॉप्टर का संपर्क रडार से टूट गया था. हेलिकॉप्टर क्रैश में 8 लोगों की मौत हो गई है. घटना स्थल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेलिकॉप्टर के परखचे उड़ गए हैं. यह हेलिकॉप्टर जंगल में क्रैश हुआ है. सरकार ने राहत एवं बचाव का काम शुरू कर दिया है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक हेलिकॉप्टर बोर्नियो द्वीप पर ताड़ के तेल के बागानों के बीच उड़ान भर रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. रडार से संपर्क टूटने के बाद हेलिकॉप्टर की खोज शुरू कर दी गई थी.सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक हेलिकॉप्टर की पहचान एयरबस एच130 के रूप में की गई है. यह हेलिकॉप्टर पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा के स्वामित्व में था. पुलिस ने यह नहीं बताया कि ये हेलिकॉप्टर आखिर कहां जा रहा था.

कैसे क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर?

CNN इंडोनेशिया के मुताबिक हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने में 45 मिनट का वक्त लगा था. जब वह उड़ने के लिए तैयार हुआ, तभी उसमें शिकायत थी, लेकिन इसके बावजूद उसे पायलटों ने हवा में उड़ाया. 5 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क रडार से टूट गया. इसके बाद हेलिकॉप्टर क्रैश कर गया.सेकाडाऊ पुलिस की आपराधिक जांच इकाई के निरीक्षक ज़ैनल अबिदीन के मुताबिक जिस इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो पहाड़ी इलाका है. यहां राहत एवं बचाव कार्य भी दुश्वार है. इसके बावजूद हमने 8 शवों की पहचान की है. 7 लोग इंडोनेशिया के रहने वाले हैं. मरने वाले एक शख्स की पहचान मलेशियाई नागरिक के रूप में हुई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राघव चड्ढा और तरुण चुघ को मोदी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी! पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज …

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा:यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे; गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा आज सायं 4:00 …

सुखजिंदर रंधावा बोले- लॉयल-सिंसियर कांग्रेसियों को इग्नोर किया जा रहा:दिल्ली में बैठे लोग डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाए

लुधियाना , (PNL) :  पंजाब कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक लिस्ट को लेकर मचा घमासान अब …

अयातुल्ला अली खामेनेई की विदाई, जनाजे पर फूट-फूटकर रोए गालिबाफ-अराघची

न्यूज डेस्क, (PNL) : तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की …

Telegram पर सरकार की एक ओर सख्ती, पायरेटेड फिल्म-OTT कंटेंट तुरंत हटाने को कहा

न्यूज डेस्क, (PNL) : सरकार ने देश में तेजी से बढ़ रही डिजिटल पायरेसी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!