Wednesday , September 9 2026
Breaking News

डॉ. भीमरॉव अंबेडकर को नमन करने के लिए बंदूक लेकर आया पंजाब का ये MLA, बोला- जो निरादर करने आएगा- स्ट्रेचर पर जाएगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर दी गई धमकी के बीच हलका आत्मनगर से आम आदमी पार्टी (AAP ) के MLA का वीडियो सामने आया है।

इसमें MLA कुलवंत सिंह सिद्धू कह रहे हैं कि मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आगे नतमस्तक होने के लिए बंदूक लेकर आया हूं। बाबा साहेब का निरादर करने की धमकी देने वाले अगर यहां तक चलकर आएंगे तो स्ट्रेचर पर ही जाएंगे।

कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव को नमन किया है। उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। कुछ शरारती लोग हैं जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी है।

पंजाबियों की छाती में बहुत जान है

उन्होंने कहा कि, वह आज पन्नू को चेतावनी देते हैं कि पंजाबियों की छाती में बहुत जान है। अपने मन में किसी तरह का वहम ना पाले। कुलवंत ने कहा कि मैं बाबा अंबेडकर का बेटा हूं। मैं आज इसीलिए बंदूक लेकर यहां आया हूं कि जिन शरारती लोगों ने धमकी दी है कि बाबा साहेब की प्रतिमा का निरादर करेंगे, वे आ जाएं। बाबा साहेब का आदर करने वाले सभी उनकी प्रतिमा की रक्षा के लिए पहरा दे रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!