Saturday , October 17 2026
Breaking News

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं जालंधर के मेयर वनीत धीर ने अपने हलके में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत वार्ड-77 से की। इस दौरान वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

वनीत धीर ने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ कोई साधारण जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि लोगों तक सरकार के कामों का वास्तविक रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर शिक्षा, महिलाओं और परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से आम लोगों को आर्थिक राहत मिली है और यही लाभ घर-घर तक पहुंचाना इस अभियान का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ में यह अभियान लगातार सभी वार्डों में चलाया जाएगा ताकि हर परिवार तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे उत्साहजनक रिस्पॉन्स से स्पष्ट है कि वे विकास और जनहित की राजनीति को समर्थन दे रहे हैं।

वार्ड इंचार्ज डॉ. बी.डी. शर्मा ने कहा कि वार्ड-77 से अभियान की शुरुआत लोगों के बीच सीधे संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और लोगों को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी देंगेl

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Pathankot में नशे समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन-ड्रग मनी बरामद, अमृतसर से बुलेट पर सप्लाई देने आए थे; पुलिस को देख भागे

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट पुलिस ने अमृतसर से बुलेट पर नशीले पदार्थ की सप्लाई देने …

ओलिंपियनों के शहर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 हजार दर्शक क्षमता वाला सुरजीत हॉकी स्टेडियम तैयार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर  सुरजीत हॉकी स्टेडियम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (27 अक्टूबर – …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

चंडीगढ़ से शारजाह-आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए शेड्यूल

चंडीगढ़ , (PNL) : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों …

पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी:32 गजेटेड हॉलिडे, साल में 237 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर; सितंबर में सबसे ज्यादा छुट्टी

मोहाली , (PNL) : पंजाब सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी …

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!