Monday , March 9 2026
Breaking News

लुधियाना में न्यू ईयर से पहले प्रशासन का बड़ा फैसला, देर रात तक होने वाली पार्टियों पर लगाया बैन, शराब परोसने पर भी मनाही, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में न्यू ईयर से पहले जिला प्रशासन ने देर रात रेस्टोरेंट्स में होने वाली पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन द्वारा जारी नई एडवाइजरी के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिकों को कड़े निर्देशों का पालन करना होगा। विशेष रूप से निर्धारित समय के बाद शराब परोसने पर पूर्णतः मनाही रहेगी। उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी गई है।

लुधियाना में रेस्टोरेंट मालिकों और ग्राहकों के लिए प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने विशेष रूप से टीमों का गठन किया है जो लगातार अलग-अलग इलाकों में रेड करेगी। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से हमें रोकना है। प्रशासन द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी टीमें शाम के समय अचानक निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रेस्टोरेंट मालिकों और संबंधित वयस्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह शहर के हित में है और सभी को मिलकर इसे सफल बनाना होगा।

ये एडवाइजरी की जारी

  • शराब परोसने पर रोक-25 वर्ष से कम आयु के बच्चों/वयस्कों को किसी भी परिस्थिति में शराब नहीं परोसी जाएगी।

  • निर्धारित समय का पालन-रेस्टोरेंट निर्धारित समय के बाद संचालित नहीं किए जाएंगे।

  • कानून व्यवस्था बनाए रखें-किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल शराब परोसना बंद कर दें और पुलिस को सूचित करें।

  • फर्जी आईडी पर रोक-फर्जी आईडी के इस्तेमाल को सख्ती से रोका जाए।

  • तेज संगीत और देर रात तक पार्टियां नहीं-निर्धारित समय के बाद तेज संगीत और पार्टियों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

  • कार्यक्रमों के लिए अनुमति अनिवार्य-किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!