Thursday , October 1 2026
Breaking News

श्री अकाल तख्त साहिब का सख्त आदेश, इन जगहों पर नहीं होंगे आनंदकारज, सिख गुरुओं पर AI फिल्में नहीं बनेंगी, पढें अहम फैसले

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पांचों सिंह साहिबानों की अहम बैठक हुई। इसकी अगुआई अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने की। इस बैठक में सिख मर्यादाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें आनंद कारज (डेस्टिनेशन वेडिंग), AI से सिख गुरुओं से जुड़ी धार्मिक फिल्में बनाना और सिखों के आंतरिक मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक लगाई गई।

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बताया कि वर्तमान में पार्कों, होटलों और अन्य खुले या व्यवसायिक स्थानों पर कराए जा रहे आनंद कारज कार्यक्रमों पर गंभीरता से विचार किया गया। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि आनंद कारज केवल गुरुद्वारों में ही संपन्न होगा और किसी भी अन्य स्थान पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को किसी भी विवाह स्थल पर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उल्लंघन की स्थिति में पावन स्वरूप देने वाले व्यक्ति, आनंद कारज करवाने वाले रागी जत्थे और संबंधित स्थानों के मालिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विशेष तौर पर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सामने आ रहे ऐसे मामलों पर भी बैठक में चिंता व्यक्त की गई। सभी ग्रंथी सिंह, रागी जत्थे, प्रबंधक एवं सेवादार इन आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

सबसे खास फैसला ये रहा कि पावन स्वरूपों से जुड़े मामलों में कोई भी राजनीतिक दल हस्तक्षेप नहीं करेगा। वर्तमान सरकार और सत्ताधारी राजनीतिक दल को चेतावनी दी गई कि यदि सिखों के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप बंद नहीं किया गया, तो पंथक परंपराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

AI से वीडियो-फोटो नहीं बनाई जा सकती
बैठक में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वीडियो और आर्टिफिशियल फिल्मों के निर्माण के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जत्थेदार ने कहा कि तकनीक भले ही आधुनिक हो, लेकिन बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि धार्मिक विषयों पर इस प्रकार की एआई या कृत्रिम फिल्में नहीं बनाई जा सकतीं, क्योंकि इससे सिख मर्यादाओं और परंपराओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

जत्थेदार ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख मर्यादाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा। SGPC की पूर्व अनुमति के बिना सिख इतिहास से संबंधित कोई भी फिल्म नहीं बनाई जा सकती। SGPC देश के प्रमुख फिल्म निर्माताओं को इस आदेश की प्रति भेजेगी।

बैठक में मौजूद तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी टेक सिंह, सचखंड श्री हरमिंदर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी परविंदरपाल सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह तथा तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जुगिंदर सिंह ने एकमत से इन फैसलों पर सहमति जताई और सिख समुदाय से इनके पालन के लिए कहा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!