Tuesday , March 31 2026
Breaking News

लुधियाना में ऊन के गोदाम में लगी भयानक आग, पटाखा गिरने की आशंका, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में एक ऊन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत गोदाम के मालिक को सूचना दी। आग की लपटें इतनी बढ़ गई कि दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने का कारण गोदाम में पटाखा गिरना लग रहा है।

गनीमत रही कि जब आग लगी तब गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति नहीं था। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गोदाम के मालिक अंकुश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऊनी कपड़े का गोदाम था। ऐसा लगता है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि कोई पटाखा गिरा जिसके बाद आग फैल गई। आग भीषण होने की वजह से आसपास की इमारतों को भी खाली करा दिया गया। अंकुश के मुताबिक उन्हें करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Garhshankar में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!