Tuesday , September 8 2026
Breaking News

ये कैसा घटिया बाप : लुधियाना में बेटी को शीशे के सामने नंगा खड़ा करता, फिर प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालता, मां ने करवाया केस दर्ज

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में एक घटिया बाप की गंदी करतूत सामने आई है। वह अपनी बेटी को शीशे के सामने नंगा खड़ा करता और फिर उसके साथ गाली-गलौज करता। इतना ही नहीं वह बेटी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर भी डाल देता। रोजाना हो रही प्रताड़ना से तंग आकर मां ने हैबोवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हैबोवाल थाने की पुलिस को पीड़ित महिला ने बताया कि 20 मार्च को उसकी बेटी ने उसे बताया कि बीती रात जब वह घर के बेडरूम में थी तो उसका पिता अंदर आया और उसके सारे कपड़े उतार कर उसे शीशे के सामने खड़ा कर दिया। पिता ने पूरी महिला जाति के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पहले भी करीब 2 बार आरोपी उसकी (बेटी के) कमरे में आकर उसके अंडर गारमेंट्स उतार कर उसके पीछे प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल चुका है। आरोपी पिता ने उसे धमकाया है कि यदि वह इस बात के बारे किसी को बताएंगी तो वह उसे गला घोंट कर मार देगा। इस मामले की गहनता से जांच करके एसएचओ मधु बाला ने तुरंत आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!