Monday , July 27 2026
Breaking News

लुधियाना सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, जान बचाने को कमरे में हुए बंद, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। शिमलापुरी से मेडिकल करवाने आए युवकों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से गाली-गलौज की। हंगामा इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर के कमरे के दरवाजे पर लातें मारीं, इसके बाद डॉक्टरों से मारपीट की।

बचाव में आई पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई और पुलिस पर तलवार से हमले की कोशिश हुई। इस पूरी घटना से करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल रहा और मरीजों की सांसें अटकी रहीं। घटना का वीडियो भी सामने अया है। पुलिस ने इस मामले एक महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला रात करीब साढ़े 10 बजे का है। 3 युवक एक ऑटो में सवार होकर अपना मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. हरीश और डॉ. अवतार के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

डॉक्टरों ने खुद को कमरे में किया बंद

जब युवकों ने मारपीट शुरू की तो डॉक्टरों को अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए युवकों ने दरवाजे पर लातें मारनी शुरू कर दीं। 30 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से अस्पताल परिसर में खौफ का माहौल बन गया।

आरोपी युवक गग्गी ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ मेडिकल करवाने आया था, लेकिन डॉक्टरों ने उनका मेडिकल करने की बजाय अभद्र व्यवहार किया और सहयोग नहीं किया, जिससे विवाद हुआ। वहीं डॉ. अवतार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि युवक जबरन बदसलूकी और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!