Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का हुई शिकार, 4 की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्राला से जा टकराया। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रैवलर करीब चार फीट तक पिचक गया।

घायलों को तत्काल बठिंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान से टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर 11 से 12 लोग अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे उकना टेंपो ट्रैवलर बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच पहुंचा, जहां पर पहले से ही सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा हुआ था।

जिसमें टेंपो ट्रैवलर पीछे से घुस गया और उसके परखच्चे उड़ गए। टेंपो ट्रैवलर करीब 3 से 4 फीट तक पिचक गया। उसके अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मंच गई। हादसे में करीब 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 8 लोग गंभीर घायल हैं।

सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें कंट्रोल रूम में सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों के तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!