Friday , September 11 2026
Breaking News

London में भीषण सड़क हादसा: RDB फेम Manj Musik गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, (PNL) :मशहूर ब्रिटिश-भारतीय सिंगर और आरडीबी (RDB) ग्रुप के पूर्व लीड सिंगर मंजीत सिंह राल जिन्हें पूरी दुनिया मंज म्यूजिक के नाम से जानती है लंदन में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना लंदन की एक व्यस्त सड़क पर हुई। बताया जा रहा है कि मंजीत सिंह अपनी कार से जा रहे थे तभी एक अन्य तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा बीते सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार विजिबिलिटी कम होने या दूसरे वाहन की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

मंज म्यूजिक के सिंगर को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया था लेकिन अब उनकी स्थिति स्थिर (Stable) बताई जा रही है। उनकी पत्नी और सिंगर निन्द्य कौर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर फैंस को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी और सभी से प्रार्थना करने की अपील की है। हादसे की खबर मिलते ही म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। राफ़्तार बादशाह और मीका सिंह जैसे बड़े कलाकारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि मंज म्यूजिक ने सिंह इज किंग,पाजी इन ट्रबल और गो गोवा गॉन जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए हैं। मंजीत सिंह राल (मंज) ने अपने भाई कुलदीप और सुरजीत के साथ मिलकर RDB ग्रुप बनाया था। साल 2012 में भाई कुलदीप की कैंसर से मौत के बाद मंज ने सोलो करियर शुरू किया और मंज म्यूजिक के नाम से अपनी नई पहचान बनाई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!