Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में निगम अधिकारियों की लापरवाही से तबाह हुआ निजात्म नगर पार्क, दो साल पहले 10 लाख रुपए लगाए थे, बिना अनुमति पेड़ भी काटे, NGT को शिकायत

जालंधर, (PNL) : बस्ती नौ के साथ लगते निजात्म नगर की एक पार्क निगम अधिकारियों की लापरवाही से तबाह हो गई। इस पार्क में दो साल पहले ही 10 लाख रुपए की ग्रांट के साथ विकास हुआ था। निजात्म नगर के रहने वाले एनआरआई निखिल शर्मा ने सीएम भगवंत मान, डीसी, डिवीजनल कमिश्नर, निगम कमिश्नर औ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को इस संबंधी शिकायत दी है। निखिल शर्मा ने कहा कि उनके घर के सामने पार्क है, जहां पर रोजाना लोग सैर करते थे। वहां पर बाकायदा जिम भी बना हुआ था।

इन दिनों वह अमेरिका में है। कुछ दिन पहले निगम अधिकारी निजात्म नगर आए और वहां पर तोड़फोड़ शुरू करवा दी। जब लोगों ने पूछा तो बताया कि यहां पर ट्यूबवेल लगाया जाना है। निखिल के मुताबिक निगम कर्मचारियों ने वहां पर शैड तुड़वा दी। सैर करने वाले रैंप तुड़वा दिए और फिर वहां से पेड़ भी बिना अनुमति के काट दिए। उनका कहना है कि कुछ साल पहले भी यहां ट्यूबवेल लगा था, मगर छह महीने ही चल पाया। अब फिर से ट्यूबवेल के कारण पूरी पार्क तबाह कर दी गई। निखिल की मांग है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!