Wednesday , September 30 2026
Breaking News

कोलकाता रेप केस : 17 अगस्त को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे देशभर के डॉक्टर, अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार (15 अगस्त) की रात ऐलान किया कि 17 अगस्त को 24 घंटे के लिए देशव्यापी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी. आईएमए का कहना है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर और फिर स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के साथ किए गए बर्ताव के विरोध में 17 अगस्त को डॉक्टर्स हड़ताल
पर जाने वाले हैं. इसका असर मेडिकल सेवाओं पर दिखने वाला है.

आईएमए की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मॉडर्न मेडिसिन के डॉक्टर्स 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपनी सेवाएं नहीं देने वाले हैं. इस दौरान मरीजों को सिर्फ जरूरी सेवाओं ही दी जाने वाली हैं. कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए रेप-मर्डर केस को लेकर लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा है. इस वक्त पश्चिम बंगाल की राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिले हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं और उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईएमए ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. इसमें कहा गया है, “कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई गुंडागर्दी को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार यानी 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार यानी 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए मॉडर्न मेडिसिन के डॉक्टर्स की सेवाएं बंद करने का ऐलान करता है.”

आईएमए ने आगे कहा, “सभी जरूरी सेवाएं जारी रहने वाली हैं. हताहतों का इलाज किया जाएगा. रेगुलर ओपीडी काम नहीं करने वाली हैं और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी. ये हड़ताल उन सभी क्षेत्रों पर लागू है, जहां मॉडर्न मेडिसिन डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आईएमए को डॉक्टर्स के मुद्दे पर देश की सहानुभूति की जरूरत है.”

कोलकाता रेप केस में 12 लोग गिरफ्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली. महिला के साथ रेप किया गया था और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस पूरे मामले में अगले ही दिन एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है, जिसने गुरुवार को पांच डॉक्टर्स को पूछताछ के लिए बुलाया. रेप-मर्डर के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!