Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पांच साल बाद जम्मू-कश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव, हरियाणा और जेएंडके के लिए चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा जो 1 अक्टूबर को होगा और जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहल चरण 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा. दोनों ही राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.

सबसे ज्यादा निगाहें जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं, क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पर पहली बार वोटिंग करवाई जाएगी. केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. चुनाव आयोग की टीम ने केंद्रशासित प्रदेश का 8 से 10 अगस्त के बीच दौरा किया था, जिसके बाद वह हरियाणा गई थी. टीम ने गृह सचिव अजय भल्ला के साथ मुलाकात की थी, जिसमें उनसे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों का जायजा लिया गया था.

90 सीटों वाले हरियाणा में 2019 में 21 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था. नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. अगर जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां पर आखिरी बार चुनाव 2014 में हुए थे. उसके बाद बीजेपी-पीडीपी की सरकार गिर गई और फिर राज्य का पुनर्गठन किया गया. 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां पर चुनाव नहीं हुए हैं.

2014 में हुए चुनाव के समय राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं. इनमें से जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 जबकि लद्दाख में 6 सीटें थीं. लेकिन परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई हैं. इनमें से 43 सीटें जम्मू, 47 सीटें कश्मीर में हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है. ठीक ऐसे ही झारखंड विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में खत्म होने वाला है. ऐसे में जल्द ही चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के लिए भी चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है.

महाराष्ट्र की भी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर 2019 को ही मतदान हुआ था. नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. वहीं, 81 सीटों वाले झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में हुए थे. तब 30 नवंबर से 20 दिसंबर 2019 तक 5 चरण में मतदान हुआ था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!