ब्रेकिंग : तरनतारन उप-चुनाव में भाजपा ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, इस नेता पर जताया भरोसा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
August 14, 2025
अमृतसर, तरनतारन, ताजा खबर, पंजाब, होम
तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन जिले में होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने हरजीत सिंह संधू को बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। हरजीत सिंह इस समय तरनतारन से भाजपा के जिला प्रधान हैं।

बता दें कि तरनतारन में विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते भाजपा ने अपना उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वैसे तो इस सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं, वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में हरजीत सिंह संधू पर भरोसा जताया है तथा उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।