Tuesday , September 8 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : कपूरथला में कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पार्षदों के साथ ही AAP ने बना लिया अपना मेयर, कई कांग्रेसी पार्षद हुए आम आदमी पार्टी में शामिल, पढ़ें

कपूरथला, (PNL) : पंजाब के कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की है। पार्टी ने नगर निगम के तीनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया। इससे मौजूदा कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह को बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरिंदर सिंह मनसू को कपूरथला नगर निगम का नया मेयर चुना गया। वहीं, कामाक्षी दुग्गल ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की, जबकि समीर शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। तीनों पदों पर जीत के साथ आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया।

बता दें कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 31 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 11 सीटें जीती थी। अकाली दल ने 3, भाजपा ने 3 और 2 निर्दलीय जीते थे। इसके बावजूद कांग्रेस के कई पार्षद आप में शामिल हो गए, जिससे आप का मेयर बन गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!