Sunday , September 20 2026
Breaking News

कपूरथला में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 3 बच्चों संग पीया कीटनाशक

कपूरथला (PNL): पंजाब के कपूरथला जिले में एक दर्दनाक पारिवारिक घटना सामने आई है। गांव मल्लू कादराबाद में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस घटना में 6 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला और उसके दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का अमृतसर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, परिवार मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है और पिछले करीब 15 वर्षों से कपूरथला के गांव मल्लू कादराबाद में रह रहा है। महिला का पति लवकुश कुमार रोज की तरह खेतों में काम करने के बाद देर रात करीब 11 बजे घर लौटा। घर पहुंचते ही उसने देखा कि पत्नी संतोष देवी की तबीयत बेहद खराब थी और उन्हें लगातार उल्टियां हो रही थीं। पास में कीटनाशक की बोतल पड़ी थी, जबकि घर के अंदर तीनों बच्चे बेहोशी की हालत में पड़े थे।

घटना देखकर लवकुश कुमार ने तुरंत पड़ोसियों की मदद ली और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए महिला और तीनों बच्चों को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान 6 वर्षीय खुशी को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, संतोष देवी, 8 वर्षीय बेटी अमृता और दो वर्षीय बेटे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

पति लवकुश कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना के पीछे की वजह की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की एक दिन पहले अपनी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। संभव है कि उस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो, लेकिन इसके अलावा परिवार में किसी प्रकार के तनाव या विवाद की जानकारी उन्हें नहीं है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। थाना सदर के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!