Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी के मामले में आप प्रवक्ता का बड़ा बयान, बोले-जग्गू भगवानपुरिया को सिर पर बैठाने वाला कौन था…

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब से कांग्रेसी सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके एक सहयोगी बेटे से मिलने गए थे। इस मुलाकात के एक घंटे बाद ही फायरिंग हुई।

रंधावा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और ऐसी घटनाएं आम जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को फतेहगढ़ चूरियां कस्बे के परमिंदर सिंह के पगड़ी सेंटर पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं। ये घटना गुरुवार सुबह 11 बजे हुई थी। उक्त घटना से एक घंटा पहले तक रंधावा के बेटे वहीं पर मौजूद थे।

वहीं, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा- आज जो गैंगस्टर उन्हें धमका रहे हैं, वे कांग्रेस की ही उपज हैं। रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूं, लेकिन किसी गैंगस्टर की धमकी उन्हें हिला नहीं सकती।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा- “रंधावा जी, जरा बताइए, जग्गू भगवानपुरिया को सिर पर बिठाने वाला कौन था?” उन्होंने आगे कहा कि जो गैंगस्टर आज कांग्रेस नेताओं को धमका रहे हैं, वही कांग्रेस की सरकारों के समय पनपे और फले-फूले। नील गर्ग ने कहा कि AAP सरकार न कभी आतंकियों की मददगार रही, न कभी गैंगस्टरों की सरपरस्त। आज पंजाब में कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। ना कोई गैंगस्टर बख्शा जाएगा, ना कोई और, जो उन्हें पनाह देता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!