Sunday , April 19 2026
Breaking News

फिरोजपुर से बड़ी खबर, इमीग्रेशन कंपनी के मालिक को बाइक सवारों ने मारी गोली, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर में दो दिन में गोली चलने की दूसरी घटना हुई है। फिरोजपुर शहर के बागी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पर गोलियां चला दी। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब एक्टिवा पर सवार व्यक्ति पर फायरिंग की गई। गोली लगने से स्कूटी सवार घायल हो गया। उसकी बाजू पर गोली लगी है। घायल इमीग्रेशन कंपनी का मालिक है। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : अमेरिका के बाद अब कनाडा भी हुआ सख्त, लाया नया इमीग्रेशन कानून, 9 हजार भारतीयों को नोटिस, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : अमेरिका के बाद अब कनाडा भी सख्त हो गया है। कनाडा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!