Wednesday , September 9 2026
Breaking News

डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए नितिन कोहली, संत निरंजन दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली गत दिवस डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे और गुरु चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर नितिन कोहली ने डेरा सचखंड बल्लां के मुखी 108 संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया और सत्संग श्रवण किया। उनके साथ परवीन पहलवान युवा नेता, पार्षद पति विक्की तुलसी, सतपाल हीर, दीप तुलसी, बलजिन्द्र भुट्टा और शम्मी कौल तथा सोना बाबा भी डेरा सचखंड में नतमस्तक हुए।

इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि समता, समानता व मानवता के अग्रदूत गुरु रविदास जी महाराज के आदर्श हमें समाज सुधार तथा मानव सेवा के पथ पर निरंतर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज का समानता का फलसफा जाति, धर्म और सामाजिक स्थिति से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान मानने पर आधारित था। गुरु साहिब ने बेगमपुरा की कल्पना की, एक ऐसा शहर जहां कोई दुख या भेदभाव नहीं और सभी लोग समान रहें। उन्होंने कहा कि सच में आज डेरा सचखंड बल्लां आकर मन को बहुत ही सुकून मिला।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!