Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Jalandhar में खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक:बेसुध हुआ शख्स, राहगीर ने परिवार को किया सूचित; बची जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के चिक्क-चिक्क रोड के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति मौके पर ही बेसुध हो गया। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे राहगीर ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल की मदद की।

राहगीर ने घायल के फोन से उसके परिवार को सूचित किया, जिसके बाद घायल का बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया।

मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा जानकारी के मुताबिक, चिक्क-चिक्क हाउस के पास एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

लोगों ने की घायल की मदद।

लोगों ने की घायल की मदद।

होश खो चुका था बाइक सवार पूरी हादसे के बाद बाइक सवार व्यक्ति पूरी तरह होश खो चुका था और बोलने की स्थिति में नहीं था। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति का फोन उठाया और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की।

राहगीरों ने घायल की पत्नी को किया फोन राहगीरों ने घायल की पत्नी को फोन किया और हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही घायल व्यक्ति का बेटा और अन्य पारिवारिक सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम ‘बिट्टू’ है और वे जालंधर के ‘बस्ती शेख’ इलाके के रहने वाले हैं।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें जैसे ही फोन पर सूचना मिली, वे घबरा गए और तुरंत घटनास्थल की ओर भागे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!