Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Jalandhar में रबड़ फैक्ट्री में लगी आग, टायर जले:शार्ट सर्किट का शक, फायर ब्रिगेड कर्मी बोले- नहीं थे सेफटी उपकरण

जालंधर , (PNL) : जालंधर में थाना 1 के अधीन आते इंडस्ट्री एरिया में रविवार देर रात 2 बजे अनमोल रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई।घटना के वक्त फैक्ट्री में काम बंद था और कुछ ही कर्मचारी थे। आग के लपटें देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है।कर्मचारियों ने आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट का शक जताया है। आग लगने से टायरों का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों ने कहा कि मालिक के आने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा, लेकिन कई टायर जल गए हैं।आग बुझाने में 3 गाड़ियां पानी की लगीं बताया जा रहा है फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में 3 गाड़ियां पानी की लगीं। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा फैक्ट्री में नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण।

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा फैक्ट्री में नहीं थे फायर सेफ्टी उपकरण।

फैक्ट्री में आग से बचाव के लिए नहीं मिले प्रबंध फायर ब्रिगेड के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात अनमोल रबड़ फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत घटना स्थल पर 3 गाड़ियां लेकर पहुंचे। आग भीषण होने के कारण फॉम डालकर साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया।

लाखों का सामान जलकर राख दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि घटना के दौरान फैक्ट्री में सेफ्टी को लेकर कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं थे, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। इस घटना में फैक्ट्री का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!