Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के मलसियां में एक्सीसेंड में 2 की मौत:2 बाइकें टकराने से युवक ट्राली के नीचे आए, मौके पर दम तोड़ा, 2 घायल जालंधर रैफर

जालंधर , (PNL) : जालंधर की तहसील शाहकोट के मलसियां में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि बच्ची सहित दंपति जख्मी हो गए।जख्मियों को नकोदर के सिविल अस्पताल से फर्स्ट एड देकर जालंधर रैफर किया गया है। हादसा सुबह 11 बजे के करीब लोहियां रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार राहुल (32) पुत्र गुरमेज, मोहित (22) पुत्र परमजीत दोनों निवासी लोहियां खास और काला राम पुत्र धर्म चंद, रानी पत्नी काला राम व छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नकोदर मोटरसाइकिल से लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे। जब ये मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुृंचे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडेरी मट्टूआं के साथ टकराने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण मोटरसाइकिल सवार राहुल पुत्र गुरमेज और मोहित पुत्र परमजीत की शाहकोट से लोहियां वाली साइड को जा रही रेत से ओवरलोड ट्राली के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है।

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हादसे में ज़ख्मी काला राम और रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मलसियां चौकी के इंचार्ज ने बताया कि मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयानों पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज करके हादसे की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!