Friday , October 16 2026
Breaking News

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। अदालत में अपीलें खारिज होने के बाद अब कांग्रेस ने दुकानों को बचाने के लिए नगर निगम में आवेदन दिया है। पार्टी ने 10 साल से पुराने निर्माण को फीस लेकर नियमित करने के प्रावधान का हवाला देते हुए जुर्माना भरने की पेशकश की है।कांग्रेस ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर वह इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। कांग्रेस जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने बुधवार को इस पूरे मामले पर पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा है कि सरकार या प्रशासन कानून से ऊपर नहीं जा सकता।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस भवन की जमीन पूरी तरह से वैध है और इसे इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा पार्टी को आवंटित किया गया था, इसलिए मुख्य इमारत को गिराने का कोई सवाल ही नहीं उठता। विवाद केवल परिसर में बनी दुकानों और बाय-लॉज के उल्लंघन को लेकर है, जिसका समाधान कानूनी दायरे में ही निकाला जाएगा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष के अनुसार दुकानों में काम करने वाले दुकानदार पिछले 40 सालों से किराएदार के रूप में अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। कई परिवारों का गुजर-बसर इन्हीं दुकानों पर निर्भर है। पार्टी किसी भी सूरत में इन दुकानदारों को बेरोजगार नहीं होने देगी और हर संभव कानूनी व प्रशासनिक मदद मुहैया कराएगी।

विवाद का हल निकालने के लिए कांग्रेस ने नगर निगम (एमसी) में एक आवेदन दायर किया है। इसमें राज्य सरकार के लोकल बॉडीज एक्ट में हुए उस हालिया संशोधन का हवाला दिया गया है, जिसमें 10 साल से पुराने किसी भी निर्माण (चाहे वह घरेलू हो या व्यावसायिक) को ढहाए बिना फीस लेकर नियमित (कम्प्रोमाइज/कंपाउंड) करने का प्रावधान है।कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि नियमों के मुताबिक जो भी जुर्माना या कम्प्रोमाइज फीस बनेगी, उसे कांग्रेस कार्यालय अपनी तरफ से जमा करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी का मानना है कि दुकानदारों को शायद कानून में हुए इस नए बदलाव की जानकारी नहीं थी, जिस वजह से अदालत में उनका पक्ष कमजोर पड़ा।यदि नगर निगम इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है या जल्दबाजी में कोई सख्त कदम उठाने की कोशिश करता है, तो कांग्रेस पार्टी इस संशोधन कानून की प्रति लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी का कहना है कि वह अपने किराएदारों के रोजगार को बचाने और कांग्रेस भवन के अस्तित्व की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई आखिरी तक लड़ेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Jalandhar में 120 फुटी रोड पेट्रोल पंप पर हुड़दंगियों:बेकसूर युवकों को पीटा, बिना नंबर प्लेट के गाडियो में तेल डलवाने आए थे आरोपी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर …

जालंधर के वार्ड नंबर 48 में नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालंधर, (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशों के दुष्प्रभावों …

जालंधर के सेंट्रल टाउन में चौकीदार से लूट. CCTV:सो रहे चौकीदार पर डंडे से हमला कर फोन छीना, आरोपी मौके से फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना 3 के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल टाउन इलाके में …

जालंधर में महिला से सोने की चेन झपटी CCTV:हफ्ते भर के अंदर स्नेचिंग की दुसरी वारदात, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले …

जालंधर सेंट्रल हलके में कटे ज्यादा वोट:किसी घर में 100 तो कहीं खंडहरों में थे मतदाता, 15 लाख हुई संख्या, महिलाओं से ज्यादा पुरुष

जालंधर , (PNL) : चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया …

जालंधर में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड:नशीली गोलियां बरामद, जेल से छूटे बाप-बेटे फिर हिरासत में; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बस्ती बावा खेल …

जालंधर में बर्थडे पार्टी में दातर से हमला:4 युवकों के खिलाफ FIR, परिजन बोले- आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी एरिया के शेर सिंह कॉलोनी पुल पर …

परगट सिंह ने AAP नेताओं को कहा खस्सी:पहली बार एग्रेसिव भाषण और हार्ड शब्द यूज किए, ताजपोशी दौरान चन्नी को चालाक बताया

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA और नवनियुक्त कांग्रेस सूबा प्रधान परगट सिंह …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!