Wednesday , September 9 2026
Breaking News

ज्वाइनिंग से पहले ही जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने हासिल किया ये मुकाम, ऐसा करने वाली पहली महिला IPS बनी, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : पटियाला की बेटी 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी धनप्रीत कौर रंधावा ने बतौर जालंधर पुलिस कमिश्नर का पद ग्रहण करने से पहले बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।जालंधर के इतिहास में पहली बार पुलिस कमिश्नरेट की कमान किसी महिला अधिकारी को सौंपी गई है।

ऐसा करने वाली धनप्रीत कौर पहली महिला IPS हैं। 2009 में कमिश्नरेट बनने बाद गौरव यादव (अब डीजीपी) पहले पुलिस कमिश्नर रहे। करीब 15 साल के दौरान 17 सीपी बदले चुके, लेकिन कभी भी कमिश्नरेट की कमान किसी महिला को नहीं दी गई। आईजी रंधावा 18वें सीपी के तौर पर शनिवार को चार्ज ले सकती हैं।

रंधावा की पहली पोस्टिंग अंडर-ट्रेनिंग एएसपी के तौर पर 2008 में लुधियाना में हुई थी। 2009-2011 तक वे अमृतसर में एसीपी एडीसीपी-1 के पद पर तैनात रहीं। रंधावा ने बतौर एसएसपी बरनाला, नवांशहर और कपूरथला में सेवाएं दी है। इसके बाद वे सेंटर डेपुटेशन पर चली गई थीं। आईजी बनने के बाद दोबारा लौट आई है।

सबसे पहले वह लुधियाना रेंज में DIG के पद पर तैनात रहीं। उनकी शादी गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल के रहने वाले 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा संग हुई। मनदीप रंधावा की पोस्टिंग दिल्ली में रही है।

वहीं बात करें डीआईजी स्वप्न की, जिन्हें दो बार जालंधर के बतौर पुलिस कमिश्नर का पदभार मिला। उनके कार्यकाल में पुलिस एक्शन के कई मामले सामने आए हैं, चाहे एनकाउंटर हो या लुटेरों के हाथ-पैर टूटने जैसे घटनाक्रम। अब सरकार ने उन्हें डीआईजी फिरोजपुर रेज की जिम्मेदारी सौंपी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!