Thursday , August 20 2026
Breaking News

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर, (PNL) : पंजाब की अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकेबंदी कर इन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

मामले संबंधी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर के मुतबिक, हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई थी। पुलिस को पहले से इस नेटवर्क की गतिविधियों पर शक था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की मदद से इलाके में नाकेबंदी की गई। इसी दौरान आरोपियों को महल चौक से पकड़ा गया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो एफआईआर थाना कैंटोनमेंट और थाना सदर, अमृतसर में दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हवाला नेटवर्क और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के लिए आगे की जांच जारी है, जो ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!